- Hindi News
- सतगांवा के खैराकला बूथ पर 92 प्रतिशत मतदान
सतगांवा के खैराकला बूथ पर 92 प्रतिशत मतदान
जिलेके कोडरमा विधानसभा क्षेत्र, बरही और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में औसत 65.71 प्रतिशत मतदान हुआ। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतगांवा प्रखंड के खैराकला बूथ संख्या 10 में सबसे अधिक 92 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इसी प्रखंड के भखरा बूथ संख्या 8 में सबसे कम 38 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह जिले के अंतर्गत पड़ने वाले बरही विधानसभा क्षेत्र के चंदवारा प्रखंड के गजुरे बूथ में सबसे अधिक 89 प्रतिशत तथा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले खेडोबर बूथ संख्या 29 में सर्वाधिक 86.76 प्रतिशत मतदान रहा। इसी क्षेत्र के कटिया पूर्वी भाग बूथ में सबसे कम 46.59 प्रतिशत मतदान पड़े।