पहले दो घंटे में 17.1 फीसदी मतदान
मतदान के पहले दो घंटे में कोडरमा विधानसभा में 17.1 फीसदी बरकट्ठा विधानसभा के जयनगर में 18.1 तथा बरही विधानसभा के चंदवारा में 19.21 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वही 11 बजे तक कोडरमा में 36.41, बरही में 39.05 एवं बरकट्ठा में 37.03 प्रतिशत के अलावा एक बजे कोडरमा विधान सभा में 53.98 बरही में 56.63 एवं बरकट्ठा में 51.47 प्रतिशत मतदान हुए थे।