पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65.47 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

65.47 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कोडरमा/ झुमरीतिलैया

कोडरमाविधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे कुल 16 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को हुए मतदान में कुल 65.47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 62.48 महिलाओं का 69.74 प्रतिशत रहा।

पिछली बार के चुनाव से इस बार लगभग पांच प्रतिशत अधिक मत पड़े। कुछ जगहों पर छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। डोमचांच के बुचीटाड़ में राजद भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह 7 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। जिले में ईवीएम की खराबी को लेकर पांच जगहों पर ईवीएम को बदलना पड़ा। मतदान को लेकर सुबह में मतदाताओं ने काफी उत्साह देखा गया। केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। वहीं अपराह्न में बूथों पर धीमी गति से मतदान चला। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह में ही मतदान कर अपने कृषि कार्य में जुट गए। उल्लेखनीय है कि कोडरमा विधान सभा में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 268 है। पिछले चुनाव में लगभग 59.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने काफी अधिक संख्या में मतदान किया। झुमरी तिलैया शहरी मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही। मतदान केंद्र संख्या 52 53 में 3 बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाईन लगी थी।