तीन बजे के बाद भी कई बूथों पर हुआ वोट
कोडरमा विधानसभा के लिए हुए मतदान के दौरान मतदान समाप्ति को लेकर निर्धारित तीन बजे के बाद भी लगभग 115 बूथों पर मतदान का कार्य चलता रहा। इन बूथों पर अवधि खत्म होने के बाद भी काफी संख्या में मतदाता लाइन में खड़े दिखे। जिन बूथों पर लंबी लाइन देखी गई उनमें झुमरीतिलैया थानांतर्गत तिलैया बस्ती, नवादा, इंदरवा के नाम शामिल है।