पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | चुनावसंपन्न होने के बाद मैदान में खड़े उम्मीदवारों ने जीत का दावा किया है। साथ ही मतदाताओं को समर्थन देने के लिए उनको धन्यवाद भी दिया है। राजद के अन्नपूर्णा देवी ने मतदान में अपनी स्थिति मजबूत होने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार भी जताया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता ने अप्रत्याशित साथ दिया है, इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा चुनाव में झाविमो प्रत्याशी भीम साव, झामुमो के रवींद्र शांडिल्य के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवारों ने भी अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया।