- Hindi News
- चार बजे के बाद से वज्रगृह में जमा होने लगी ईवीएम
चार बजे के बाद से वज्रगृह में जमा होने लगी ईवीएम
कोडरमा | मतदान समाप्ति के बाद अपराह्न चार बजे के बाद ईवीएम जमा कराने को लेकर मतदान दल जिला मुख्यालय स्थित खनन संस्थान में बनाए गए वज्र गृह पहुंचने लगे। ईवीएम जमा कराने का कार्य देर रात तक चलने की संभावना है। मतदान संपन्न होने के बाद बूथों से पोलिंग पार्टी को सबसे पहले वहां बने क्लस्टर पर लाया गया, उसके बाद ईवीएम को वज्र गृह में जमा कराया गया।