पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव ड्यूटी पर गए जिला बल के तीन जवान दुर्घटना में घायल

चुनाव ड्यूटी पर गए जिला बल के तीन जवान दुर्घटना में घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथे चरण के चुनाव को लेकर चुनावी ड्यूटी पर देवघर गए जिला पुलिस बल के तीन जवान गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायल जवान को वहां के सरकारी अस्पताल में इलाज को लेकर भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में कोडरमा थाने में मुंशी के पद पर कार्यरत रंजीत पासवान, तिलैया थाने के मुंशी अशोक राम के अलावा पुलिस लाइन के जवान रितुराज पासवान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घायल हुए सभी जवान देवघर शहर अंतर्गत रेहणा मोड़ के पास से खाना खाकर ऑटो से वापस अपने बैरक में लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में रितू पासवान की पैर टूट गई। जबकि दो अन्य जवान को अंदरूनी चोट आई।