पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 लोगों की हुई चिकित्सा जांच

150 लोगों की हुई चिकित्सा जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनर व्हील की ओर से चिकित्सा जांच शिविर

इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना की ओर से शनिवार को पानी टंकी रोड स्थित पार्वती देवी आरएस सर्राफ आई हॉस्पिटल में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 लोगों ने अपना निबंधन कराया।

पटना से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर कुमार सामान्य रोड विशेषज्ञ ने निबंधित लोगों को ईसीजी ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर का इलाज किया। मौके पर 6-7 हृदय रोग 20-25 मधुमेह रोग से ग्रसित मरीजों को इलाज के बाद कई जानकारी दी गई। एक मरीज को बाईपास सर्जरी के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान इनर व्हील की अध्यक्ष पिंकी खेतान, सचिव रितू सेठ कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रंजिता कंधवे ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य ही समाज सेवा है और खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्लब द्वारा कई कार्यक्रम भविष्य में कराए जाने की योजना है।

मौके पर क्लब की वीणा भदानी, माला दारूका, ज्योति पुजारा, ज्योति झा, रंजीता तर्वे, सरिता विजय, मुक्ता बरहपुरिया, रानी कालरा, अंजना केडिया, शिखा पोद्दार, नीलम पिलानिया के अलावा विजय पोद्दार, किरण पोद्दार, सत्येंद्र सिंह, यशोदा देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।

शिविर में मौजूद इनर व्हील की अध्यक्ष सदस्य।