पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों की प्रस्तुति ने मोह सबका मन

छात्रों की प्रस्तुति ने मोह सबका मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विवेकानंद सदन के प्रतिभागियों की ओर प्रस्तुत गीत-संगीत नृत्य ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। विवेकानंद सदन के सदनाध्यक्ष दिनेश दुबे अपने शिक्षकों प्रतिभागियों के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से ग्रेसी, वेदप्रकाश, प्रेम पांडेय, अनुष्का, अभिलाषा ने की। वहीं वैदिक समूह नृत्य सान्या, इशिता, प्रीति ने प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। एकल भजन गान अमिषा भारती ने प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में अनुष्का अंशुल द्वारा देश भक्ति ज्वलंत समस्याओं पर प्रहार करते हुए ओजस्वी भाषण को लोगों ने काफी सराहा। वेदप्रकाश द्वारा तू प्यार का सागर है... गीत के बोल पर देशभक्ति की जज्बा लोगों में भरा। वहीं अर्पित, आदर्श, अमन, सान्या, प्रीति, शिवानी द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य पर लोग झूम उठे। कार्यक्रम में अमिषा भारती ने शास्त्रीय संगीत, प्रीति कुमारी ने कथक नृत्य और प्रज्ञा, आयुषी, रचना, श्रुति, शिवानी ने समूह लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर प्राचार्य ओपी यादव ने प्रतिभागियों की कला का प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में ऐसे आयोजन से प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा सुमन सिम्मी ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रकट सिमरण जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका मौसमी मल्लिक, वीणा कुमारी, एके सिन्हा, संगीता जेठवा, नंदनी दत्ता, अखिलेश की भूमिका सराहनीय रही।

प्रत्येकसदन की ओर से 11-11 कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे : अंतरसदनीयसांस्कृतिक उत्सव में प्रत्येक सदन की ओर से 11-11 कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाना है। जिसमें चारों सदनों के प्रस्तुति के बाद निर्णायक मंडल द्वारा विजेता-उपविजेता टीम की घोषणा की जाएगी और विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।