पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड को लेकर प्रशासन ने उपलब्ध कराए 4761 कंबल

ठंड को लेकर प्रशासन ने उपलब्ध कराए 4761 कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों नगर पर्षद और नगर पंचायत को 4761 कंबल उपलब्ध कराया है। इसका वितरण प्रखंड के अत्यंत गरीब असहाय परिवारों के बीच किया जाना है। मगर चुनाव के कारण अब भी कई प्रखंडों में इसका वितरण नहीं किया जा सका है। जबकि पिछले कुछ दिनों के अंदर पूरे जिले में शीतलहर चलने लगी है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से आपदा मद में राज्य मुख्यालय से प्राप्त लगभग 17 लाख 14 हजार की राशि से 360 रुपए प्रति कंबल की दर से कुल 4761 कंबल की खरीदारी निविदा के आधार पर झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से की गई है।

खरीदे गए कंबल का वितरण सभी पंचायतों को 40-40 कंबल नगर पर्षद के सभी वार्डों में 9-9 कंबल की दर से की गई है। कोडरमा प्रखंड के 18 पंचायतों में 720 कंबल आवंटित किए गए है। वहीं चंदवारा प्रखंड के 15 पंचायत में 600, जयनगर डोमचांच प्रखंड के 23-23 पंचायतों में 920-920, सतगांवा प्रखंड के 14 पंचायत में 560 मरकच्चो प्रखंड के 16 पंचायतों में 640 कंबल दिए गए है। जबकि झुमरी तिलैया नगर पर्षद के 26 वार्डों के लिए 250 कोडरमा नगर पंचायत के 12 वार्डो के लिए 151 कंबल दिए गए। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई पंचायतों वार्डों में निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया है।