पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआर इंटरनेशनल तीन रन से जीता

बीआर इंटरनेशनल तीन रन से जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा . बीआरइंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बनाम एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल चाराडीह के बीच शनिवार को क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें बीआर इंटरनेशनल 3 रनों से विजयी रही। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने निर्धारित 12 ओवर के खेल में 70 रन बनाए। इसमें अब्बू शयान अली ने क्रमश: 19 16 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी एस.वी सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। मैन ऑफ मैच का खिताब बीआर इंटरनेशनल के अब्बू को दिया गया। मौके पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक टुनटुन सिंह ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अनिल साव ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका सुनील सिंह राहत अली ने निभाई। मौके पर शिक्षक अनूप कुमार, सुमित, मुन्ना, संदीप, संतोष पाठक, तेजप्रताप, निशि वर्णवाल, कामना, रानी, प्रोमिला सहित दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राएं शिक्षक मौजूद थे।