विवाहिता ने लगाई फांसी
कोडरमा | नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ के बड़कीबागी निवासी विवाहिता रेखा देवी उम्र 25 वर्ष पति सूरज प्रताप यादव ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाने में यूडी केस दर्ज कराया गया है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका रेखा देवी का सूरज प्रताप यादव के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उसका दो साल का एक बच्चा भी है।