- Hindi News
- जनजातीय बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता
जनजातीय बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता
जिलेमें मानवाधिकार दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयं सेवी संस्था संग्राम मानवाधिकार जन निगरानी समिति के संयुक्त तत्वावधान में डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह पंचायत अंतर्गत जियोराडीह में जनजातीय बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानवाधिकार कार्यकर्ता ओंकार विश्वकर्मा ने किया।
संस्था के आशीष कुमार की देखरेख में बच्चों ने मानवाधिकार से जुड़े पेंटिंग बनाई। बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विमल एक्युरेसी संजय कुमार, दिनेश बिरहोर, नरेश बिरहोर, विक्की बिरहोर, राजेश बिरहोर, खुशबू बिरहोरिन, मालिन, संगीता, ननकी, सरस्वती, मनोज, पंकज, सरिता बिरसा बिरहोर मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन वंदना चंद्रवंशी ने की। वहीं कानूनी सहायता केंद्र पीपचो के तत्वावधान में दलित मुहल्ला में जागरूकता शिविर लगाया गया। समाजसेवी राजकुमार दास, पीएलवी बालेश्वर राम, मीरा कुमारी ने बंधुवा मजदूरी, बाल मजदूरी, घरेलू हिंसा पेंशन योजना पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर घनश्याम सिंह, बलिया देवी, सुदमिया देवी, अर्जुन रजवार, दुखी दास, बद्री दास, रेखा देवी, चिंता देवी, पचीया देवी, राजकुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
वहीं झुमरी तिलैया में मानवाधिकार मिशन कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिसका का उद्घाटन धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर मिशन के सभी सदस्यों ने नि:स्वार्थ भाव से मानवाधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
मानवाधिकार दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन