पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत पर जांच के आदेश

आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत पर जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचारसंहिता का उल्लंघन कर रोड निर्माण का कार्य शुरू कराने की मिली शिकायत पर झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के उप सचिव सुधीर रंजन ने जिले के उपायुक्त को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उप सचिव की ओर से उपायुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन कर झारखंड धाम संपर्क पथ का कार्य प्रारंभ कराया गया है। उप सचिव ने उपायुक्त से इसकी जांच कराकर तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है।

कार्रवाईकी भी मांग : शिकायतमें पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अनुशासनात्मक दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि विभाग के ईई द्वारा किसी खास राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना आयोग की अनुमति के 24 किेलोमीटर लंबाई वाले झारखंड धाम संपर्क पथ के निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पत्र में ईई पर एक विशेष प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग में कार्यरत कुछ कर्मियों के नाम चुनावी ड्यूटी के लिए नहीं भेजने का आरोप भी लगाया गया है। जिसकी जांच जिला प्रशासन की ओर से भी कराई जा रही है।

कार्यशुरू करने का आदेश नहीं दिया गया है : ईई

इससंबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त पथ का कार्य शुरू करने की बात तो दूर अब तक इकरारनामा भी नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के पहले ही विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त कार्य के संवेदक को प्रोविजनल वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि रोड का निर्माण कार्य चुनाव के बाद ही शुरू कराया जाएगा।