- Hindi News
- बीत गए कई साल, नहीं जमा किया गया डीसी िबल
बीत गए कई साल, नहीं जमा किया गया डीसी िबल
इन विद्यालयों को दी गई थी राशि
पांच करोड़ का नहीं हो सका है समायोजन
जिन विद्यालयों में भवन निर्माण को लेकर राशि उपलब्ध कराई गई थी। उनमें परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, परियोजना उच्च विद्यालय देवीपुर मीरगंज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नईटाड़, गझंडी ढाब के अलावा प्लस टू विद्यालय जयनगर, मरकच्चो के अलावा बासोडीह के नाम शामिल है। इसमें सतगांवा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में संचालित परियोजना विद्यालय में जमीन की अनुपलब्धता के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
जिले में नौ हाई स्कूलों में भवन निर्माण को लेकर कार्य एजेंसी को उपलब्ध कराई गई लगभग पांच करोड़ की राशि का समायोजन नहीं किया जा सका है। इस कारण से खर्च की गई राशि का अता-पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई राशि में 78 लाख से तीन परियोजना विद्यालय, एक करोड़ 15 लाख तीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय 2.74 करोड़ की राशि तीन प्लस टू उच्च विद्यालयों में भवन निर्माण को लेकर कार्य एजेंसी को उपलब्ध कराई गई थी। जिसका अब तक हिसाब किताब विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है।
भास्कर न्यूज | कोडरमा
जिलेमें वित्तीय वर्ष 2007-08 2008-09 के अलावा 2009-10 में नौ हाई स्कूलों में भवन निर्माण को लेकर उपलब्ध कराई गई राशि का कई साल बीतने के बाद भी कार्य एजेंसी ने शिक्षा विभाग को राशि के उपयोग से संबंधित डीसी बिल नहीं सौंपा है। इस कारण इस राशि का समायोजन नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में जिले के डीईओ सुशील कुमार राय ने जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर एक सप्ताह के अंदर डीसी विपत्र के अलावा भवन निर्माण से संबंधित वित्तीय भौतिक स्थिति से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
वहीं पत्र के जवाब में जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता आरके सिंह ने कहा कि विद्यालयों में भवन के निर्माण का कार्य विभाग में पदस्थापित तत्कालीन जेई विवेक चौधरी कमलेश कुमार सिन्हा की ओर से कराया गया है। ये दोनों जेई पर पूर्व में ही उपायुक्त के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ईई ने कहा है कि भवन निर्माण से संबंधित किसी प्रकार की संचिका विभाग में उपलब्ध नहीं रहने के कारण उनके द्वारा जेई से इसे उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इधर राशि के समायोजन में हो रही विलंब को लेकर मानव संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव विरसाय उरांव ने जेई