- Hindi News
- पचाने में सर्वाधिक 84.73 मरचोई पश्चिमी में सबसे कम 43.23 फीसदी पड़े वोट
पचाने में सर्वाधिक 84.73 मरचोई पश्चिमी में सबसे कम 43.23 फीसदी पड़े वोट
कोडरमाविधानसभा में 21 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे, जिसमें मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचाई के बूथ संख्या 123 में कुल मतदाताओं की संख्या 966 है। जिसमें 577 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ का मतदान की प्रतिशत 59.21 प्रतिशत रहा। वहीं बूथ संख्या 124 में कुल 753 मतदाता थे। जिसमें 496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका अौसत 65.60 प्रतिशत रहा।
अभ्रक खान गेस्ट हाउस करमा के बूथ संख्या 126 में कुल मतदाताओं की संख्या 1146 है, जिसमें 725 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसका अौसत 63.26 प्रतिशत रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुमरी के बूथ संख्या 130 में मतदाताओं की संख्या 1030 है, जिसमें 729 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका अौसत 70.78 प्रतिशत रहा। वहीं बूथ संख्या 131 में मतदाताओं की संख्या 897 है, जिसमें 612 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसका अौसत 68.23 प्रतिशत रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाराडीह के बूथ संख्या 132 में कुल मतदाताओं की संख्या 943 है। जिसमें 741 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। जिसका अौसत 78.58 प्रतिशत रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूतो के बूथ संख्या 135 में कुल मतदाताओं की संख्या 1130 है, जिसमें 823 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका अौसत 72.83 प्रतिशत रहा। सतगांवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजघटी के बूथ संख्या 25 में मतदाताओं की संख्या 1116 है, जिसमें 685 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका अौसत 61.38 प्रतिशत रहा। मध्य विद्यालय मरचोई पूर्वी भाग का बूथ संख्या 29 में मतदाताओं की संख्या 1135 है, जिसमें 547 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसका अौसत 48.19 प्रतिशत रहा।
वहीं मध्य विद्यालय मरचोई पश्चिमी का बूथ संख्या 30 में कुल मतदाताओं की संख्या 1543 है, जिसमें 668 वोट पड़े। जिसका अौसत 43.29 प्रतिशत रहा। प्राथमिक विद्यालय गोनरडीह के बूथ संख्या 31 में कुल मतदाताओं की संख्या 556 है, जिसमें 334 वोट पड़े। जिसका अौसत 60.07 प्रतिशत रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईंटाय के बूथ संख्या 33 में कुल मतदाताओं की संख्या 1211 है, जिसमें 606 वोट पड़े। जिसका अौसत 50.04 प्रतिशत रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाबर के बूथ संख्या 34 में कुल मतदाताओं की संख्या 1493 है, जिसमें 748 वोट पड़े। जिसका अौ