पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | इडीपीट्रेनिंग सेंटर कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से बैंक ऑफ बड़ोदा के अधिकारी सरिता कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को ऋण प्रदान करने की योजना है। उन्होंने योजना का लाभ उठाने की अपील की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुब्रतो सेन राय प्रदीप मुखर्जी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सेंटर के निदेशक एके सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन सेंटर समन्वयक संदीप सिन्हा ने किया। प्रमाण पत्र पाने वालों में संतोष विश्वकर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, संतोष साव, सुदेश कुमार, विकास कुमार, श्यामसुंदर, अर्जुन पंडित, प्रीतम कुमार, पुष्पा सिन्हा, सुशांत सिन्हा, मकसूद अंसारी, अभिषेक सेठ, गोपाल कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल है।