पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद और भाजपा समर्थक कर रहे है जीत के दावे

राजद और भाजपा समर्थक कर रहे है जीत के दावे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | मतगणनासे पहले ही जीत के दावों का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा समर्थक पार्टी की जीत के लिए आश्वस्त है, तो राजद समर्थक भी चुनाव जीतने का दावा कर रहे है। समर्थकों में पार्टी प्रत्याशी की जीत के प्रति अजीब दीवानगी देखी जा रही है। दोनों दलों के समर्थक खुशी में मिठाई तक बांट रहे हैं। खुशी में कहीं-कहीं पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं। चुनाव के तुरंत बाद मंगलवार की शाम भाजपा समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जमकर पटाखे भी छोड़े। वहीं जगह-जगह से रिपोर्ट मिलने पर बुधवार की शाम राजद समर्थक की ओर से पटाखे छोड़े गए। दोनों दलों के दावे से कोडरमा के मतदाता उधेड़बुन में है। चौक-चौराहों पर चुनाव परिणाम पर अलग-अलग दावे चल रहे है। हालांकि मतगणना 23 दिसंबर को होनी है।