पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशियों के साथ उपायुक्त ने की चुनाव की समीक्षा बैठक

प्रत्याशियों के साथ उपायुक्त ने की चुनाव की समीक्षा बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | उपायुक्तके. रवि कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कोडरमा विधानसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की एक बैठक हुई। बैठक में मंगलवार को हुए चुनाव में विधानसभा के सभी 319 बूथों पर डाले गए वोट की समीक्षा की गई। साथ ही पिछले चुनाव में इन बूथों पर पड़े मत के आधार पर इस बार इन बूथों पर 15 प्रतिशत अधिक 15 प्रतिशत कम पड़े मतों की स्क्रूटनी की गई है। समीक्षा में एक भी बूथ पर इस प्रकार की स्थिति नहीं पाई गई। मौके पर किसी भी दल के उम्मीदवार की ओर से पड़े वोट पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई। साथ ही उनके द्वारा मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत भी नहीं रखी गई। समीक्षा के दौरान किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान की नौबत की स्थिति नहीं पाई गई। बैठक में प्रेक्षक के अलावा एसडीओ लियाकत अली मौजूद थे।