पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा|जिला क्रिकेटएसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हो रहे अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2014-15 की तैयारी पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डीएवी स्कूल रामेश्वर मोदी महादेव मोदी उच्च विद्यालय चंदवारा के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक हुई। उद्घाटन के मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के प्राचार्य ओपी यादव, ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या एम दत्ता, सीएच स्कूल के प्राचार्य कार्तिक तिवारी, सेक्रेड हर्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार मौजूद रहेंगे। बैठक में सुनील जैन, प्रदीप छाबड़ा, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, बंटी सिन्हा, राकेश पांडेय, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, ओपी राय, माखन लाल, धर्मेंद्र सिंह, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार आिद मौजूद थे।