- Hindi News
- योग को मान्यता मिलने पर पतंजलि योग समिति ने किया कार्यक्रम
योग को मान्यता मिलने पर पतंजलि योग समिति ने किया कार्यक्रम
संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मान्यता दिए जाने को लेकर पतंजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति, किसान पंचायत तथा युवा भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम झंडा चौक पर दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। समिति के कोडरमा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि अब हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मौके पर धनबाद के मंडल प्रभारी सुषमा सुमन, महिला जिला प्रभारी कलावती देवी,चंद्रलता वर्णवाल, सरिता सिन्हा, आभा सिन्हा, किरण देवी, बेबी देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, सुलेखा देवी, उमा देवी, मंजू देवी, किरण देवी, शकुंतला देवी, विमला देवी, सरिता पिलानिया, सुनीता सोनी, मीना देवी, सबिता सेठ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम में शामिल समिति के लोग।