पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटलकर्मी को मारकर घायल किया

होटलकर्मी को मारकर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानांतर्गतहनुमान मंदिर के समीप स्थित पंजाब होटल में कार्यरत एक कर्मी जालेश्वर महतो के साथ शनिवार की शाम कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया। घायल जालेश्वर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भुक्तभोगी जालेश्वर महतो ने कहा है कि शनिवार की शाम जब वह होटल में काम कर रहा था, उस दौरान कामेश्वर यादव उसका भाई राजो यादव, बाली यादव, विनोद यादव, दूर्गी साव सहित अन्य करीब 15 लोगों ने वहां आकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इधर भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने अस्पताल जाकर घायल का हाल-चाल पूछा।

मारपीट की घटना के मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मारपीट की घटना को लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, शिवेंद्र सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अमित सहाना, बैजनाथ यादव छोटू पंडित शामिल हैं।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात

घायल कर्मी।