- Hindi News
- कोडरमा जयनगर मुख्य सड़क पर बना तोरणद्वार क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
कोडरमा-जयनगर मुख्य सड़क पर बना तोरणद्वार क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
जयनगर |कोडरमा-जयनगर मुख्यसड़क पर थाना के समीप निर्माण कराया गया तोरणद्वार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। लाखों की लागत से बना यह तोरणद्वार 1999 में पूर्व विधायक खगेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में विधायक मद बनाया गया था। 15 साल बीतने के बाद तोरणद्वार की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो गई है और द्वार के ऊपरी हिस्से टूट कर झूल गए हैं। इससे कभी भी सड़क से गुजरने वाले वाहन राहगीर दुर्घटना का शिकार बन सकते हैं। मालूम हो कि इस तोरणद्वार से होकर जिले प्रखंड के कई पदाधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति पर किसी की नजर नहीं पड़ती है।