विदाई समारोह का आयोजन
झुमरी तिलैया| कोडरमास्टेशन परिसर स्थित नए तीन मंजिला भवन के रिटायरिंग रूम में वरीय गार्ड रामजी यादव के सेवानिवृत को लेकर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने सेवानिवृत हुए गार्ड यादव के साथ बिताए गए कार्यकाल का जिक्र करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समारोह को स्टेशन मास्टर पीके अंबष्ठा, रवींद्र प्रसाद, एमके सिंह, गार्ड निरीक्षक गुमो के रवींद्र कुमार, एसएस सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता एसएस सिंह ने की, जबकि संचालन एसके श्रीवास्तव ने किया। इस दाैरान सेवानिवृत यादव को भाव भिन्नी विदाई देते हुए कई उपहार भेंट किए गए। मौके पर एस के सिंह, आर कौशल, प्रमोद कुमार, एसके वर्मा, रामाशीष प्रसाद, जावेद अख्तर, कासिम कमल, विकास कुमार सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे।