पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसेवक पर कार्रवाई की अनुशंसा

अनुसेवक पर कार्रवाई की अनुशंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | जिलाउपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष गणपति तिवारी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर फोरम में प्रतिनियोजित अनुसेवक महेंद्र कुमार मेहता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा है कि मेहता के विरुद्ध लापरवाही, गलत बयानी एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप बनते है। बार-बार बुलावा भेजने के बावजूद वह फोरम कार्यालय नहीं आते है। उन्होंने कहा कि मेहता को कोषागार वाहक के रूप में प्राधिकृत किया गया है। उसके फोटो एवं हस्ताक्षर का नमूना कोषागार पदाधिकारी के पास प्रेषित भी किया गया है, लेकिन उसने कोषागार प्रभारी लिपिक से प्राधिकार पत्र पर यह कहते हुए वापस ले लिया कि उससे यह सब कार्य नहीं हो सकेगा।