पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद दलित प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन 10 को

राजद दलित प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन 10 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | राजददलित प्रकोष्ठ की नगर इकाई की बैठक पार्टी कार्यालय में सोमवार को हुई। बैठक में 10 अक्टूबर को दलित प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसके लिए नगर कमेटी के सदस्यों द्वारा दलित बस्तियों में जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम, नारायण दास, राजद के प्रदेश सचिव टुकलाल राम, कार्यकारी नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने कहा कि जिला सम्मेलन की तैयारी के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लगे। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष महेश दास ने किया। मौके पर राजद नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार बरहपुरिया, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महासचिव उमाशंकर यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिरुद्ध प्रसाद, नैरंग राम, महादेव दास, दिलीप पासवान, चेतलाल राम, राजकुमार रजक, जगन्नाथ दास, ईश्वरी दास, नारायण दास, कृष्णा तुरी, दिलीप दास, अनिल शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।