- Hindi News
- नक्सलियों के शहादत सप्ताह को लेकर रेल प्रशासन मुस्तैद
नक्सलियों के शहादत सप्ताह को लेकर रेल प्रशासन मुस्तैद
झुमरी तिलैया | नक्सलियोंद्वारा मनाए जा रहे शहादत सप्ताह को देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 21-28 सितंबर तक नक्सलियों द्वारा शहादत सप्ताह मनाए जाने को लेकर धनबाद रेलमंडल में जहां ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लगाई है, वही आसनसोल से गया तक चलने वाली ईएमयू ट्रेन को कोडरमा से ही वापस आसनसोल की ओर रवाना किया जा रहा है। इस दौरान कोडरमा से गया के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध के धनबाद रेल मंडल के डीआरएम बीबी सिंह ने बताया कि यात्री सुरक्षा को लेकर एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।