पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा एससी एसटी एक्ट का उपयोग : रवि पासवान

राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा एससी- एसटी एक्ट का उपयोग : रवि पासवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | एसएफआई सचिव मंडल की बैठक जेजे कॉलेज स्थित आंबेडकर छात्रावास में हुई। बैठक में डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता पर विधायक प्रतिनिधि द्वारा एससी/एसटी एक्ट के तहत किए गए मुकदमे को राजनीतिक शक्ति और एक्ट का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। 27 सितंबर को भगत सिंह जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव मंडल सदस्य रवि रंजन ने संगठन का राजनीतिक एजेंडा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रवि पासवान ने कहा कि एसएफआई छात्रों के ज्वलंत समस्याओं के साथ महिला उत्पीड़न पर आंदालेन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जिले में एससी/एसटी एक्ट का राजनीतिक फायदा उठाने के उद्देश्य से गलत उपयोग किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता छात्र नेता मुकेश कुमार यादव ने किया। मौके पर दिलीप दास, मंटू कुमार, ऐनुल हक, मिथिलेश सिंह, राजेश कुमार, विद्याधर पांडेय, राजकुमार सिन्हा, प्रदीप मेहता, मेहुल राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।