पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर कॉलेज फुटबॉल में जेजे कॉलेज विजयी

अंतर कॉलेज फुटबॉल में जेजे कॉलेज विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | धनबादमें 18 से 21 सितंबर तक आयोजित अंतर कॉलेज फुटबाल टूर्नामेंट में जेजे कॉलेज की टीम विजेता रही है। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के दौरान सबसे पहले जेजे कॉलेज की टीम ने आरएसके कॉलेज 2-1 से हराया। सेमीफाइनल में संत कोलंबा को 2-1 से पराजित किया। फाइनल में आनंदा कॉलेज को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को विनोवा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. गुरुदीप सिंह ने शील्ड प्रदान किया। टूर्नामेंट के दौरान टीम के कोच के रूप में केसी यादव, पीके मिश्रा कमलेश सिंह टीम के साथ थे। कॉलेज के टीम के विजेता बनने पर प्राचार्य अली इमाम खान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। इधर कॉलेज की खो-खो की टीम भी अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 को धनबाद रवाना होगी।