- Hindi News
- कार्य नहीं करनेवाले संवेदकों को काली सूची में डालें : डीसी
कार्य नहीं करनेवाले संवेदकों को काली सूची में डालें : डीसी
उपायुक्तके. रवि कुमार की अध्यक्षता में आईएपी और एसीए योजना की समीक्षा बैठक हुई। मौके पर उपायुक्त की ओर से दोनों योजनाओं में काफी दिनों से लंबित कार्य को लेकर संबंधित कार्य के संवेदक पर कार्य में विलंब को लेकर उसे काली सूची में डालने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि दोनों ही योजनाओं में लगभग 94 योजना लंबित पड़ी है। वहीं इस कार्य को लेकर संबंधित कार्य एजेंसी के पास पड़ी लगभग सात करोड़ की राशि खर्च नहीं की जा सकी है। इसमें सबसे अधिक राशि 2.5 करोड़ विशेष प्रमंडल के पास पड़ी है।
मौके पर कार्य पूरा नहीं होने का कारण बरसात का मौसम होना बताया गया। इसपर उपायुक्त कुमार ने इस माह के अंत तक अधिक से अधिक योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बताते चले कि आईएपी योजना अंतर्गत एनआरईपी के पास वित्तीय वर्ष 2012-13 में लिफ्ट इरिगेशन के स्वीकृत सभी योजनाएं अबतक अधूरी पड़ी है।
इस कार्य के क्रियान्वयन के दौरान मोटर सहित पाइप की खरीदारी पहले कर ली गई। जबकि कूप निर्माण का कार्य नहीं कराया जा सका है। बैठक में विशेष प्रमंडल, एनआरईपी, आईओ, जिला परिषद के अलावा जिला योजना विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।