पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्ज मुकदमा, राजनीतिक षडयंत्र : शालिनी

दर्ज मुकदमा, राजनीतिक षडयंत्र : शालिनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

डोमचांचप्रमुख शालिनी गुप्ता ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर विधायक प्रतिनिधि संजय दास द्वारा दर्ज कराए गए दलित उत्पीड़न के मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र का मोहरा विधायक प्रतिनिधि को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से दलित वर्ग के लोगों का सम्मान करते आई है। संजय दास द्वारा दर्ज मुकदमा सच्चाई से परे है। उन्होंने दलित वर्गों के अलावा अन्य वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे सभी आगे आकर उनका सहयोग करे। उन्होंने कहा कि संजय दास विधायक प्रतिनिधि का धौंस दिखाकर अनधिकृत रूप से बैठक में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जो गैर कानूनी है।

उन्होंने बैठक से संबंधित पत्र का हवाला देते हुए कहा कि पत्र में साफ-साफ लिखा हुआ है कि बैठक में कौन-कौन हिस्सा ले सकते है, ऐसे में मेरे द्वारा उन्हें सिर्फ यह कहकर टोका गया कि आप बैठक में हिस्सा नहीं ले सकते है। इसके बाद संजय दास ने बीडीओ की कुर्सी पर बैठकर खुद अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि बतौर प्रमुख के रूप में वे सरकारी कार्य कर रही थी, उसके बावजूद मुझ पर दलित उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।

उप महानिरीक्षक से जांच की मांग

प्रमुख शालिनी गुप्ता ने पुलिस उप महानिरीक्षक को पत्र लिखकर एससी/एसटी कोडरमा थाना कांड संख्या 25/14 के न्यायोचित जांच करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बैठक में अनधिकृत रूप से आए विधायक प्रतिनिधि उसके साथ खुद अभद्र व्यवहार करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार दास के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है। उन्होंने कहा कि खुद विधायक प्रतिनिधि के विरुद्ध मामला दर्ज होना चाहिए, पर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांड में गवाह के रूप में पंचायत प्रतिनिधियों के नाम शामिल नहीं कर विधायक प्रतिनिधि के मेल में रहने वाले लोगों का नाम अंकित किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है।