विद्यालयों में कराटे का प्रशिक्षण शुरू
जयनगर | प्रखंडके कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांथ में छात्राओं का कराटे प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण कोडरमा जिला कराटे संघ के सचिव, संसाई शंकर राम द्वारा दिया जा रहा है। शंकर ने बताया कि लड़कियां को आत्मरक्षा के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि लड़कियां खुद अपने को सुरक्षित कर सके। यह कराटे प्रशिक्षण सभी विद्यालय में अगल-अगल समय निर्धारित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण के दौरान कल्पना भारती, काजल भारती, नेहा प्रवीण, संगीता कुमारी, चांदनी खातून आदि कई छात्राओं ने कराटे प्रशिक्षण से हौसला आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही। मौके पर प्रियंका भारती, सुधा कुमारी, मौसम कुमारी, संगीता भारती, पूजा कुमारी, आशमा परवीन, लक्ष्मी कुमारी, देवंती, दीपिका, खुशबू, मुन्नी, सोनी, ममता, जिन्नत परवीन समेत सैकड़ों छात्राएं शामिल है।