सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक 28 को
कोडरमा | 12अक्टूबर को प्रखंड मैदान जयनगर में होने वाले रविदास महासभा के जिला सम्मेेलन की तैयारी को लेकर जीवन ज्योति विद्यालय लख्खीबागी में 28 सितंबर को एक बैठक आहूत की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर दास ने बैठक में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की।