पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | स्वयंसेवी संस्था समर्पण की ओर से पंचायत भवन लोकाई में बाल अधिकार जागरूकता अभियान के तहत तीन दिवसीय जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन लाेकाई इंदरवा के लगभग 45 बच्चों ने खेल के माध्यम से जीवन और जीवन कौशल क्या है, जीने में दोस्त के मायने, किशोर क्लब, बाल क्लब, बाल अधिकार और हमारी भूमिका को जानने का प्रयास किया गया। मौके पर संस्था सचिव इंद्रमणि साहू, मेरियन सोरेन, आशीष कुमार, नारायण शर्मा, वसंती देवी, करिश्मा कुमारी, राजा राठौर, रिंकी कुमारी, चिंता कुमारी, प्रति कुमारी, विजय यादव, पवन सहित अन्य लोग मौजूद थे।