समाहरणालय में पसरा रहा सन्नाटा
कोडरमाविधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। विभागों में पदाधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम देखी गई। कर्मचारियों की कम उपस्थिति का कारण चुनाव कार्य में लगे कर्मियों पदाधिकारियों का देर रात तक चुनाव ड्यूटी में लगा रहना बताया गया है। हालांकि समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसे लेकर समाहरणालय में कुछ घंटों तक गहमा-गहमी बनी रही। यही स्थिति प्रखंडों में भी बनी रही।
पदाधिकारियोंकर्मियों ने उठाया भोज का आनंद : शांतिपूर्णतरीके से चुनाव कार्य संपन्न होने के बाद चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों कर्मियो ने बुधवार को भोज का आनंद उठाया। इसके लिए प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में अपराह्न तीन बजे के बाद भोज का आयोजन किया था। जहां उपायुक्त के अलावा जिले के सभी आलाधिकारी समस्त कर्मचारीगण उपस्थित होकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।