- Hindi News
- उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर हुई वोटिंग
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर हुई वोटिंग
कोडरमाविधानसभा क्षेत्र के जंगली उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी जमकर हुए मतदान। सतगांवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कानीकेंद्र के बूथ संख्या एक में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भदाली के बूथ संख्या 2 में 77.48 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटैया के बूथ संख्या 7 में 60.77 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भखरा के बूथ संख्या 8 में सबसे कम 38.75 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब के बूथ संख्या 9 में 66.59 प्रतिशत मत पड़े।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैराकला के बूथ संख्या 10 में 51.97 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजघटी के बूथ संख्या 25 में 61.38 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी के बूथ संख्या 26 में 64.13 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाबर के बूथ संख्या 34 में 50.10 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोनैया के बूथ संख्या 45 में 64.04 प्रतिशत मत पड़े।
पंचायत भवन कोठियार के बूथ संख्या 47 में 62.79 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगार के बूथ संख्या 49 में 58.56 प्रतिशत मत पड़े। वहीं कोडरमा प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरगा के बूथ संख्या 119 में 76.71 उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर झरखी के बूथ संख्या 120 में 77.82 प्रतिशत मत पड़े। जबकि डोमचांच प्रखंड के जंगली क्षेत्र मध्य विद्यालय पारहो पूर्वी के बूथ संख्या 214 में 70.17, उत्तरी बूथ संख्या 215 में 65.23 और पश्चिमी बूथ संख्या 216 में 60.31 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरासिमर के बूथ संख्या 217 में 80.17, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानपुर पूर्वी के बूथ संख्या 218 में 60.55 पश्चिमी बूथ संख्या 219 में 52.63 प्रतिशत मत पड़े। मध्य विद्यालय ढाब पूर्वी के 220 221 में क्रमश: 64.71 65.10 प्रतिशत मत पड़े।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगाखलार के बूथ संख्या 223 में 62.67 प्रतिशत मत पड़े। मरकच्चो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरैया के बूथ संख्या 265 में 64.60 प्रतिशत मत पड़े। उत्क्रमित मध्य विद्यालय डगरनवा के बूथ संख्या 266 में 59.12, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेसमी बांया भाग के बूथ संख्या 277 दांये भाग 278 में क्रमश: 69.86 61.89 प्रतिशत मत पड़े।