पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमाविधानसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान में कुल 1,97,588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 98,778 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98,810 है। मतदान को लेकर महिलाअों का औसत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मिली। सबसे अधिक मतदान डोमचांच प्रखंड में हुआ। जहां 74,937 मतदाताओं में 50,406 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,929 एवं महिलाओं की संख्या 25,477 है। इसके अलावा सतगांवा प्रखंड में कुल 46,573 मतदाताओं में 27,496 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 13,700 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 13,796 है।

झुमरीतिलैया शहरी क्षेत्र में कुल 51,372 मतदाताओं में 32,727 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 17,789 एवं 14,938 है। कोडरमा शहरी क्षेत्र के कुल 13,828 मतदाताओं में 8,799 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें पुरुषों की संख्या 4,690 महिलाओं की संख्या 1,109 है। इसके अलावा विधानसभा अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड के कुल 57,811 मतदाताओं में 38,235 मतदाताओं ने वोट डाले। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 17,888 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 20,347 है। यहां वोट डालने वाले मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा लगभग तीन हजार अधिक रही।

उल्लेखनीय है कि कोडरमा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 268 है। जिसमें 1,58,349 पुरुष 1,41,919 महिला मतदाता है। वोट का कुल प्रतिशत 65.80 प्रतिशत रहा।