पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

12 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमाविधानसभा में पड़ने वाले 319 बूथों में 12 बूथों पर 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुए। इसमें सतगांवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरायडीह के बूथ संख्या 21 में 89.68 प्रतिशत मतदान हुए। यहां 591 मतदाताओं में 530 ने मत डाले। इसी तरह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचाने के बूथ संख्या 46 में 84.73 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 262 में 222 मत पड़े। वहीं नगर पर्षद के प्राथमिक विद्यालय मडुवाटांड़ पूर्वी के बूथ संख्या 79 में 81.06 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 977 वोटर में 792 मत पड़े।

कोडरमा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करियाबर के बूथ संख्या 133 में 87.18 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 593 वोटर में 517 मत पड़े। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरीटांड़ के बूथ संख्या 167 में 85.08 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 657 वोटर में 559 मत पड़े। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबुआडीह के बूथ संख्या 169 में 80.63 प्रतिशत मतदान हुअा, यहां 542 वोटर में 437 मत पड़े। डोमचांच प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेंगरापिपर के बूथ संख्या 200 में 80.11 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1046 में 838 मत पड़े। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जेरूवाडीह के बूथ संख्या 203 में 85.19 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 655 वोटर में 558 मत पड़े। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरासिमर के बूथ संख्या 217 में 80.17 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 459 वोटर में 368 मत पड़े और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा के बूथ संख्या 236 में 80.63 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 382 वोटर में 308 मत पड़े।

मरकच्चो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरागी के बूथ संख्या 258 में 83.61 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 437 वोटर में 361 मत पड़े। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांसडीह के बूथ संख्या 264 में 81.01 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 732 वोटर में 593 मत पड़े।