पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा मुक्त अभियान के दौरान पकड़ाया शराब बेचनेवाला

नशा मुक्त अभियान के दौरान पकड़ाया शराब बेचनेवाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | करमापंचायत में युवा वर्ग की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त करमा अभियान के दौरान शनिवार को करमा पूर्वी गली निवासी झारखंडी राणा के घर से अवैध पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इस दौरान अभियान में शामिल लाेग और राणा के साथ हुए नोक-झोंक के बाद भाजपा नेता शिवेंद्र नारायण सिन्हा, राजद नेता मुंशी यादव, मो. कासिम, दामोदर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शराब विक्रेता को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। अभियान में अर्जुन शर्मा, मनोज साव, डालो पासवान, गुड्डू खान, राजू यादव, अंबुज सिंह, मो. इलियास, अशोक यादव, राजू साव, नरेश शर्मा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...