मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक होगी
कोडरमा | जिलेमें संचालित मनरेगा की योजनाओं में तेजी लाने के लिए अब हर सप्ताह इसके प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए बीडीओ को एक सप्ताह का लक्ष्य तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति नहीं करने वाले बीडीओ,बीपीओ पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने शनिवार को जिला समन्वय समिति की बैठक में दिया।
मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मानव दिवस के सृजन में अबतक लक्ष्य का 54 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है। योजनाओं पर खर्च की स्थित 47 प्रतिशत है। अगस्त माह से लगभग 1400 मजदूरों की मजदूरी बकाया होने की बात सामने आने पर उपायुक्त ने त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया। मौके कई योजनाओं की समीक्षा की गई।