- Hindi News
- मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश
मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश
भास्कर न्यूज | कोडरमा
एएसपी नौशाद आलम की अध्यक्षता में शुक्रवार को अपराध गोष्ठी हुई। इसमें थानावार लंबित मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछले एक माह के दौरान चुनावी ड्यूटी में पुलिस पदाधिकारियों की रही व्यस्तता के कारण मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। मौके पर एएसपी आलम ने थाना प्रभारियों को केस के अनुसंधान की प्रक्रिया को तेज करने निर्देश दिया।
मौके पर प्रभारियों को खास तौर पर इस बात का निर्देश दिया गया कि दर्ज मामलों में नामजद अभियुक्त को जेल भेजे जाने को लेकर समय पर आरोप पत्र 60 दिनों के अंदर कोर्ट में हर हाल में प्रस्तुत किया जाए। ताकि अभियुक्त को इसका लाभ नहीं मिल सके। इस मामले को लेकर एएसपी ने निर्देश दिया कि केस के आईओ अगर किसी अन्य मामले में व्यस्त है, तो उनसे केस लेकर समय चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए। समीक्षा के दौरान सभी थानों की ओर से वारंट कुर्की जब्ती से संबंधित की गई कार्रवाई पर एएसपी द्वारा संतोष जताया गया। बैठक में इंस्पेक्टर अजय कुमार के अलावा सभी थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
तिलैयाथाने में 134 मामले हैं लंबित
समीक्षाके दौरान पाया गया कि तिलैया थाने में सबसे अधिक 134 मामले लंबित हैं। इसमें 77 केस विशेष 57 केस अविशेष श्रेणी के है। कई केस काफी दिनों से लंबित है। आईओ की ओर से केस के निष्पादन का कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है। इसके अलावा सतगांवा सर्किल अंतर्गत पड़ने वाले नवलशाही, डोमचांच, नवलशाही, मरकच्चो थाना से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान कुल 176 केस लंबित होने की स्थिति पाई गई। इसके अलावा कोडरमा थाने में 65, महिला थाने में 12 के अलावा एससी, एसटी थाने से संबंधित 25 मामले के लंबित होने की स्थिति पाई गई।