पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल कारा में छापेमारी, जमीन में गाड़ कर रखे गए मोबाइल बरामद

मंडल कारा में छापेमारी, जमीन में गाड़ कर रखे गए मोबाइल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासाजेल ब्रेक की घटना के बाद शुक्रवार को मंडल कारा कोडरमा की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को जेल अधीक्षक किशोर लकड़ा के नेतृत्व में जेल के सभी वार्डो के अलावा पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक वार्ड के समीप से जमीन में गाड़ कर रखे एक एक मोबाइल बरामद की गई।

तलाशी अभियान में जेलर मुस्तकीम अंसारी के अलावा जेल के सिपाही, रिटायर्ड आर्मी के जवान हवलदार शामिल थे। जेल अधीक्षक लकड़ा ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। बताते चले कि जेल में बंद कई कैदियों के पास मोबाइल के अलावा आपत्तिजनक सामान होने की सूचना अक्सर मिलती रही है। जेल में लगा जैमर भी काफी दिनों से खराब पड़ा है। वही वहां लगे कैमरे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।