किरण बनीं जयनगर से पहली महिला चिकित्सक
कोडरमा | ग्रामीणपरिवेश में पढ़ी मधवाटांड़ गांव की किरण बीडीएस की शिक्षा पूरी कर जयनगर प्रखंड की पहली महिला चिकित्सक बनने का गौरव हासिल किया है। उसने प्रारंभिक शिक्षा सुभारती डेंटल कॉलेज मेरठ से बीडीएस की शिक्षा प्राप्त की। किरण अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रखंड के मधवाटांड़ स्कूल से ग्रहण की। किरण प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ के प्राचार्य पुनीत यादव की पुत्री है। उसने मैट्रिक और इंटर दोनों ही परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। उसने बताया कि बचपन से ही चिकित्सक बनने की अभिलाषा थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता, माता लक्ष्मी देवी और परिवार के बड़े बुजुर्गों को दिया है।