पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी 16, पर ईवीएम की निगरानी में सिर्फ दो दल

प्रत्याशी 16, पर ईवीएम की निगरानी में सिर्फ दो दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्ट्रांग रूम की निगरानी में तैनात सीआरपीएफ जवान।

भास्कर न्यूज | कोडरमा

कोडरमाविधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। चुनाव के बाद बागीटांड़ स्थित माइनिंग इंस्टीच्युट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की पहरेदारी में मात्र दो दल राजद भाजपा के कार्यकर्ता है। बाकी प्रत्याशियों की ओर से कोई भी पास नहीं बनाए गए है। स्ट्रांग रूम के बाहर सख्त पहरा सीसीटीवी के सहारे नौ दिसंबर से निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के बाहर निश्चित बने घेरे के बाहर से दोनों दलों के कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे है। राजद की ओर से चार कार्यकर्ता भाजपा की ओर से तीन कार्यकर्ताओं का पास बनाया गया है। ये सभी कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर स्थित बने हॉल में रहकर निगरानी कर रहे है।

स्ट्रांगरूम की सुरक्षा चाक-चौबंद

सीआरपीएफके जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है। स्ट्रांग रूम के बाहर सीआरपीएफ पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान घेरे का मोर्चा बनाकर 24 घंटे निगरानी रखे हुए है। निगरानी के लिए सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर के अलावा एक मजिस्ट्रेट एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। स्ट्रांग रूम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। स्ट्रांग रूम का प्रतिदिन उपायुक्त के.रवि कुमार, पुलिस कप्तान संगीता कुमारी, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ लियाकत अली द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है।