चिकित्सा शिविर आज
कोडरमा | इनरव्हील ऑफ कोडरमा पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना की ओर से शनिवार को रोटरी भवन में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हृदय, हड्डी, सामान्य मरीजों के अलावा ब्लड प्रेशर, ईसीजी ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष पिंकी खेतान कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रजनी कंधवे ने दी। बताया कि चिकित्सा शिविर में पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर सफी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पीयूष ठाकुर द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।