पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 उग्रवाद प्रभावित गांवों में एसीए योजना से हो रहा है विद्युतीकरण का काम

14 उग्रवाद प्रभावित गांवों में एसीए योजना से हो रहा है विद्युतीकरण का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 14 उग्रवाद प्रभावित गांवों में एसीए (अतिरिक्त केंद्रीय सहायता) योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन गांवों में विद्युतीकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से विद्युत विभाग को करीब एक करोड़ दो लाख 20 हजार 313 रुपए की राशि जमा करा दी गई है। जल्द ही इन गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकेगी। विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इन गांवों में विद्युतीकरण के लिए ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामग्री की आपूर्ति के लिए सप्लायर को निर्देश दिए जा चुके हैं। योजनांतर्गत जिन उग्रवाद प्रभावित गांवों में विद्युतीकरण किया जाना है उनमें सतगांवा के ग्राम पिपराकोनी, जामटोटो, हदहदवा वैगना में 100 केबीए डीएसएस का ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं मरकच्चो प्रखंड के जरीडीह, छोपा, टेपरा, कुम्मा, बरियारडीह डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मणडीह, हरहरपुर, पपलो, तेलियामारण परमसिया ग्राम में 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव के कई इलाके इससे वंचित रह गए थे। जिन्हें एसीए योजना में ली गई गई है।