पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कटौती से मुश्किल में लोग

बिजली कटौती से मुश्किल में लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुमरीतिलैया | चुनावखत्म होते ही कोडरमा में बिजली संकट गहरा गया है। एक तो डीवीसी की तीन-तीन घंटे की लोडशेडिंग जारी है, वहीं झारखंड विद्युत बोर्ड की अलग से लोडशेडिंग होने से परेशानी बढ़ गया है। इस कारण कुल मिलाकर 10 घंटे से भी अधिक बिजली गुल रहती है। शाम ढलते ही शहर के प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं और बाजार की चहल-पहल थम जाती है। बिजली गुल होने से सड़कों पर वीरानी छाई रहती है। विद्युत संकट के कारण मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित है।