पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक के जरिए बैंकों से मिलनेवाली सुविधाओं की दी गई जानकारी

नाटक के जरिए बैंकों से मिलनेवाली सुविधाओं की दी गई जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसेवी संस्था समर्पण और नाबार्ड की ओर से शनिवार को बेकोबार उतरी, बेकोबार दक्षिणी एवं डुमरडीहा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समर्पण के कलाकारों ने बूंद-बूंद सागर नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। मौके पर वार्ड उपमुखिया कुंती देवी, वार्ड सदस्य रीना देवी, हेमलाल पंडित, अजय कुमार पांडेय, प्रवेश वर्मा, केदार राणा आदि उपस्थित थे। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना, जेएलजी, किसान क्लब, महिला स्वयं सहायता समूह, मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, केसीसी एवं बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि जरूरत पड़े तो महाजन के बजाय बैंक या स्वयं सहायता समूह से ही कर्जा लीजिए। कार्यक्रम में डीडीएम भास्कर मिर्धा, मुखिया इंदिरा देवी, महेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कलाकारों में राजकिशोर सिंह, मीना बनर्जी, बसंती, नागेश्वर सिंह, रूबी देवी, विकास गोस्वामी, माधव, मोनू, राजू, मंडे, जितेंद्र सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।