10 सदस्यीय टीम आगरा रवाना
झुमरी तिलैया | रविवारको आगरा में होने वाली जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्यों की बैठक में शामिल होने 10 सदस्यीय टीम कोडरमा से रवाना हुई। जिसमें राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष जेवियर कुजूर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. शंभू बादल, प्रदेश सचिव अनिल अंशुमन, गौतम मुंडा, सोनी तिरिया, जावेद इस्लाम, कौलेश्वर गोप, लख्खी मुनी मुंडा, बिरसा मुंडा शामिल है। मंच के जिला संयोजक नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन पर विचार किया जाएगा।