बच्चा चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार
थानान्तर्गत जलवाबाद में बच्चा चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. निसार(35) जलवाबाद स्थायी पता बाराचट्टी गया के रूप में की गई है। इस मामले में जलवाबाद की आयशा खातून ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।
आवेदन में कहा गया है कि उसके बच्चे हिना परवीन 10 वर्ष, शाहीन परवीन 5 वर्ष तहसीन रजा 5 वर्ष शनिवार को सुबह 7 बजे स्कूल जा रहे थे। इस क्रम में निसार ने शाहीन का मुंह दबाकर तहसीन रजा का हाथ पकड़ लिया। उनकी बडी़ पुत्री हिना परवीन द्वारा हल्ला करने पर लोगों ने उक्त युवक को पकड़ लिया।
मिली जानकारी अनुसार उक्त युवक की प|ी कोडरमा स्थित साजन हेयर कटिंग नामक दुकान में काम करती है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।